अगर आप Sad Shayari in Hindi की तलाश में हैं, तो यहाँ आपको दिल के दर्द, तन्हाई, उदासी और अधूरे प्यार से जुड़ी खूबसूरत शायरियाँ पढ़ने को मिलेंगी। जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं, जब किसी अपने से बिछड़ने का गम या टूटे हुए दिल की तकलीफ शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही अनकहे एहसासों को जाहिर करने के लिए यहाँ दिल को छू लेने वाली Sad Love Shayari, दर्द भरी शायरी और बेवफाई से जुड़ी शायरियों का संग्रह है, जो आपके जज़्बातों को खूबसूरती से बयां करता है।
चाहे आप अपने टूटे दिल का दर्द बयां करने के लिए Broken Heart Shayari ढूँढ़ रहे हों या तन्हाई के एहसास को जाहिर करने के लिए Alone Sad Shayari, यहाँ आपको हर तरह की शायरी मिलेगी। इसके अलावा, छोटी और आसान 2 Line Sad Shayari से लेकर जिंदगी के अनुभवों पर आधारित शायरियाँ भी पढ़ सकते हैं। आप इन Heart Touching Sad Shayari को अपने WhatsApp Status, Instagram Caption या Facebook पर शेयर कर सकते हैं और उन भावनाओं को शब्द दे सकते हैं, जिन्हें आप अब तक अपने दिल में छिपाए हुए थे।
Sad Shayari in Hindi

इश्क़ ने ग़ालिब निकम्मा कर दिया,
वरना हम भी आदमी थे काम के।
✦ ✦ ✦
इस कदर तोड़ा है मुझे उसकी बेवफाई ने ग़ालिब,
अब कोई प्यार से भी देखे तो बिखर जाता हूँ मैं।
✦ ✦ ✦

रब किसी को किसी पर फ़िदा ना करे,
करे तो फिर जिंदगी भर उसे जुदा ना करे।
✦ ✦ ✦

गजब किरदार है मोहब्बत का,
अधूरी हो सकती है मगर ख़त्म नहीं।
✦ ✦ ✦

तेरे बदलने का दुःख नहीं है मुझे,
मैं तो अपने यकीन पर शर्मिंदा हूँ।
✦ ✦ ✦

हम तो बने हीं थे तबाह होने के लिए,
तेरा छोड़ जाना तो महज बहाना बन गया।
✦ ✦ ✦

काश तू पूछे मुझसे मेरा हाल-ए-दिल,
मै तुझे भी रुला दूँ, तेरे सितम सुना-सुनाकर।
✦ ✦ ✦

हजारों महफ़िलें हैं और लाखों मेले हैं,
पर जहाँ तुम नहीं वहाँ हम अकेले हैं।
✦ ✦ ✦

हमारे यकीन को तो उसने तोड़ा जिसने हमें
ये यकीन दिलाया था कि हम औरों जैसे नहीं हैं।
✦ ✦ ✦

अब अगर हिचकियाँ आती हैं तो पानी पी लेते हैं,
ये वहम कब तक पालेंगे कि कोई याद करता है।
✦ ✦ ✦
तुमने किया न याद कभी भूल कर हमें,
हमने तुम्हारी याद में सब कुछ भुला दिया।
✦ ✦ ✦
अजीब मुकाम से गुजरा है काफिला जिंदगी का,
सुकून ढूँढने चले थे, नींद भी गवां बैठे।
✦ ✦ ✦
तुम्हारे बाद मेरा कौन बनेगा हमदर्द,
मैंने अपने भी खो दिए तुझे पाने की जिद में।
✦ ✦ ✦
खामोश चेहरे पर लाखों पहरे होते हैं,
हँसती हुई आँखों में जख्म बड़े गहरे होते हैं।
✦ ✦ ✦
ऐ दिल तू इतना क्यूँ रोता है,
ये दुनिया है यहाँ ऐसा हीं होता है।
✦ ✦ ✦
यकीन था कि तुम भूल जाओगे मुझको,
खुशी है कि तुम उम्मीद पर खरे उतरे।
✦ ✦ ✦
खफा सभी मेरे लहजे से,
पर मेरे हाल से कोई वाकिफ नहीं।
✦ ✦ ✦
मुहब्बत कभी भी झूठी नहीं होती जनाब,
झूठे तो कसमें, वादे और लोग होते हैं।
✦ ✦ ✦
प्यार में अक्सर ऐसा होता है,
जो ज्यादा प्यार करता है, वहीं रोता है।
✦ ✦ ✦
सांसे किसी का इंतज़ार नहीं करती,
चलती है या चली जाती है।
✦ ✦ ✦
खुश रहना तो हमने भी सिख लिया था उनके बगैर,
मुद्दत बाद उन्होंने हाल पूछ्के बेहाल कर दिया।
✦ ✦ ✦
माना की हम गलत थे जो तुझसे चाहत कर बैठे,
पर रोयेगा कभी तू भी ऐसी वफ़ा की तलाश में।
✦ ✦ ✦
ढल चुकी है शराब प्याले में पीनी तो पड़ेगी,
जिंदगी बेकार हीं सही पर जीनी तो पड़ेगी।
✦ ✦ ✦
तेरी तो फितरत थी सबसे मोहब्बत करने की,
हम तो बेवजह खुद को खुशनसीब समझने लगे।
✦ ✦ ✦
उसी मोड़ से शुरू करनी है फिर से जिंदगी,
जहाँ सारा शहर अपना था और तुम अजनबी।
✦ ✦ ✦
हो ताल्लुक तो रूह से ही हो,
दिल तो अक्सर भर ही जाता है।
✦ ✦ ✦
ऐ नसीब जरा एक बात तो बता,
तू सबको आजमाता है या मुझसे ही दुश्मनी है।
✦ ✦ ✦
मेरी तलाश का है जुर्म या मेरी वफ़ा का कसूर,
जो दिल के करीब लाया वही बेवफा निकला।
✦ ✦ ✦
जिंदगी में गलती करने वाला हमेशा गलत नहीं है,
जो कुछ नहीं करता है वो भी गलत ही होता है।
✦ ✦ ✦
दिल तोड़ने वाले का कुछ नहीं जाता है,
लेकिन जिसका दिल टूटता है, उसका सब कुछ चला जाता है।
✦ ✦ ✦
जल्द महसूस होगा तुम्हे की मेरा होना क्या था,
और मेरा ना होना क्या है।
✦ ✦ ✦
तुम अपने जुल्म की इन्तेहाँ कर दो,
फिर कोई हम सा बेजुबा मिले ना मिले।
✦ ✦ ✦
वो मुझसे बिछड़ कर अब तक नहीं रोया,
कोई तो हमदर्द है उसका, जिसने मेरी याद तक ना आने दी।
✦ ✦ ✦
इश्क करके गुनाह किया था मैंने,
उस गुनाह की सजा दिल तोड़कर दी तुमने।
✦ ✦ ✦
कभी मुझको साथ लेकर कभी मेरे साथ चल कर,
वो बदल गया अचानक मेरी जिंदगी बदल कर।
✦ ✦ ✦
तरस जाओगी हमारे मुँह से सुनने को एक लफ्ज़,
प्यार की बात क्या, हम शिकायत तक नहीं करेंगे।
✦ ✦ ✦
जैसा चल रहा है अगर उसे जिंदगी कहते हैं,
तो मौत वाकई खुबसूरत होगी।
✦ ✦ ✦
कितनी भी कोशिश कर लूँ खुश रहने की,
पर जब याद तुम्हारी आती है तब आँसू निकल जाते हैं।
✦ ✦ ✦
इंसान की सबसे बड़ी हार तब हो जाती है,
जिसे हम सब कुछ समझते हैं उसके लिए हम कुछ हैं हीं नहीं।
✦ ✦ ✦
आदत बदल सी गई है वक्त काटने की,
अब हिम्मत हीं नहीं होती किसी से दर्द बाटने की।
✦ ✦ ✦
जानता हूँ तुम सो गई हो मुझे पढ़ते हुए,
मगर मै रात भर जागूँगा तुम्हें लिखते हुए।
✦ ✦ ✦
जैसे दिल को धड़कन की जरुरत होती है,
वैसे हीं जिंदगी मुश्किलों के बिना अधूरी होती है।
✦ ✦ ✦
मंजिल मिले न मिले राहों में है हम कुछ तो बात होगी,
हम इस दुनिया में रहे न रहे, फिर भी हमारी बात होगी।
✦ ✦ ✦
कुछ हार गई तक़दीर कुछ टूट गए सपने,
कुछ गैरो ने किया बरबाद कुछ छूट गए अपने।
✦ ✦ ✦
तुम वक्त जाया न करो मुझको सफा करने में,
बहुत मेहनत की है मैंने खुद को तबाह करने में।
✦ ✦ ✦
ढलते सूरज की शाम ढल गई,
मेरी जान तू भी बदल गई।
✦ ✦ ✦
बहुत थक गया हूँ इस मतलबी दुनिया से ए रब,
तेरे सिवा अब किसी पे भरोसा नहीं।
✦ ✦ ✦
नफ़रत करनी है तो इस कदर करना,
कि हम दुनिया से चले जाए पर तेरी आँख में आँसू न आए।
✦ ✦ ✦
जिंदगी जीने की खातिर हम कभी खुश रह ना सके,
दुनिया ने हमें इतने दुःख दिए कि अब हम सह ना सके।
✦ ✦ ✦
वो जिनको देख कर आँखों में आँसू आ जाते हैं,
वहीं कुछ लोग जिंदगी वीरान कर जाते हैं।
✦ ✦ ✦
चाहे वो तकलीफ कितनी भी दे,
फिर भी सुकून उसी के पास मिलता है।
✦ ✦ ✦
वक्त आपको बता देता है कि,
लोग क्या थे और आप क्या समझते थे।
✦ ✦ ✦
बस कुछ दिन और जिंदगी,
इस बार मैं भूल जाऊँगा उसे।
✦ ✦ ✦
तेरी एक झलक पाने के लिए तरस जाता है मेरा दिल,
खुशकिस्मत है वो लोग जो तुझे रोज देखते हैं।
✦ ✦ ✦
कदर करना सीख लो अपनों की क्योंकि,
ना जिंदगी वापस आती है और ना हीं लोग।
✦ ✦ ✦
बादाम खाने से उतनी अक्ल नहीं आती,
जितनी धोखा खाने से आती है।
✦ ✦ ✦
मन्नतों के धागे की तरह होते हैं ख़्वाब,
पूरा तो होगा पर कब पता नहीं।
✦ ✦ ✦
समझ सकते हो तो समझो मेरे हालात को,
मैंने खुदा से तुम्हे माँगा है या मौत।
✦ ✦ ✦
धीरे-धीरे वो हमें अपनी जिंदगी से हटाते रहे,
बताकर मजबूरियां हमें वो अपना दिल कहीं और लगाते रहे।
✦ ✦ ✦
अकेला भी इस तरह पड़ गया हूँ कि,
मेरा हौसला भी साथ नहीं दे रहा।
✦ ✦ ✦
तुम जाओ अपनी ख़ुशी देखो,
दिल का क्या है इसे हम देख लेंगे।
✦ ✦ ✦
हम वहां काम आएँगे जहां,
तुम्हारे अपने अकेला छोड़ जाएंगे।
✦ ✦ ✦
पहला प्यार हुआ तो भी ऐसे इंसान से हुआ,
जिसे भूलना बस में नहीं और पाना किस्मत में नहीं।
✦ ✦ ✦
जो कभी मेरी जिंदगी का हिस्सा हुआ करते थे,
आज उन्हें मेरे अकेलेपन का एहसास तक नहीं है।
✦ ✦ ✦
पता नहीं मेरी किस्मत खराब है या मैं,
मैं तो सबका हो गया लेकिन मेरा कोई ना हो सका।
✦ ✦ ✦
जिंदगी में किसी के बिना कुछ रुक तो नहीं जाता,
लेकिन हाँ जिंदगी अधूरी हो जाती है।
✦ ✦ ✦
हमने तो वो खोया जो कभी हमारा था हीं नहीं,
लेकिन तुमने तो वो खोया जो हमेशा हीं तुम्हारा था।
✦ ✦ ✦
कभी किसी के जज्बातों का मजाक ना बनाना,
ना जाने कौन सा दर्द लेकर कोई जी रहा होगा।
✦ ✦ ✦
किसी को क्या बुरा समझना बुरे तो हम हैं,
जो हर किसी को अच्छे समझ बैठते हैं।
✦ ✦ ✦
याद बनकर जो तू मेरे साथ रहती है,
तेरे इस एहसान का सौ बार शुक्रिया।
✦ ✦ ✦
कितना मुश्किल है उस शख्स को मनाना,
जो रूठा भी न हो और बात भी न करे।
✦ ✦ ✦
कभी फुर्सत मिले तो सोचना जरुर,
एक लापरवाह लड़का क्यों तेरी परवाह करता था।
✦ ✦ ✦
अपनी हीं मुहब्बत से मुकरना पड़ा मुझे,
जब देखा उसे रोता किसी और के लिए।
✦ ✦ ✦
अब तो आदत बन चुकी है,
तुम दर्द दो और हम मुस्कुराएंगे।
✦ ✦ ✦
इतना दर्द तो मरने से भी नहीं होगा,
जितना दर्द तेरी खोमोशी ने दिया है मुझे।
✦ ✦ ✦
कोई कदर नहीं करता मिली हुई चीजों की,
मै गलत साबित करता इसे अगर तुम मिले होते मुझे।
✦ ✦ ✦
सिमटकर रह जाती हैं अक्सर उनकी ख्वाहिशें,
जो किसी के ख्यालों से मुहब्बत कर बैठते हैं।
✦ ✦ ✦
साथ देने की क्या बात करते हो साहब,
हमने तो उनका साथ छोड़ने में भी साथ दिया।
✦ ✦ ✦
नादान आईने को क्या खबर कि
एक चेहरा चहरे के अंदर भी होता है।
✦ ✦ ✦
मुझे किसी के बदल जाने का कोई गम नहीं,
बस कोई था जिससे ये उम्मीद नहीं थी।
✦ ✦ ✦
कुछ पल की ख़ुशी देकर जिंदगी रुलाती क्यूँ है,
जो लकीरों में नहीं होता, उनसे मिलाती क्यूँ है।
✦ ✦ ✦
किसी ने मेरे भरोसे को इस तरह तोड़ा है,
कि अब किसी पर भरोसा नहीं होता।
✦ ✦ ✦
जो लोग मुझे समझ न सके,
उन्हें पूरा हक़ है मुझे बुरा समझने का।
✦ ✦ ✦
मैंने भी बदल दिए अपने जिंदगी के उसूल,
अब जो याद करेगा वो हीं याद रहेगा।
✦ ✦ ✦
जब बात जरुरत की हो तो,
जुबां सबकी मीठी हो जाती है।
✦ ✦ ✦
चाँद और मेरा हाल कुछ एक जैसा है,
हमदोनों का अकेलापन दुनिया की नज़रों में सुनहरा है।
✦ ✦ ✦
इस टूटे हुए दिल से हम यह फरियाद करते हैं,
तुम्हें भी तुम्हारी तरह जाने वाला मिले।
✦ ✦ ✦
अजीब जुल्म करती हैं तेरी ये यादें,
सोचूँ तो बिखर जाऊँ, न सोचूँ तो किधर जाऊँ।
✦ ✦ ✦
जब जान प्यारी थी तब दुश्मन हजारों थे,
अब मरने का शौक है तो कातिल नहीं मिलते।
✦ ✦ ✦
बहुत मजबूत होते हैं वो लोग,
जो अकेले में सबसे छुपकर रोते हैं।
✦ ✦ ✦
काश कि एक दिल ऐसा हो,
प्यार करने में बिल्कुल मेरे जैसा हो।
✦ ✦ ✦
न जाने क्यूँ तुम्हें खोने से डर लगता है,
जबकि तुम मेरे हो हीं नहीं।
✦ ✦ ✦
इसे भी पढ़ें –