Motivational Shayari in Hindi | 150+ जुनून मोटिवेशनल शायरी

motivational shayari in hindi

जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ सपने देखना काफी नहीं होता, उन्हें पूरा करने का जुनून और हिम्मत भी चाहिए होती है। ऐसे समय में Motivational Shayari in Hindi हमारे अंदर नई ऊर्जा भरने का काम करती है। जब मन हार मानने लगता है या रास्ते मुश्किल लगते हैं, तब कुछ प्रेरणादायक शब्द हमें फिर से खड़ा होने की ताकत देते हैं।

आसान और दिल को छूने वाली भाषा में लिखी गई मोटिवेशनल शायरी हर इंसान को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। यही वजह है कि आज के दौर में लोग अपने दिन की शुरुआत भी ऐसे ही पॉजिटिव विचारों से करना पसंद करते हैं।

अगर आपके अंदर कुछ बड़ा करने का सपना है, तो जुनून मोटिवेशनल शायरी आपके लिए एक मजबूत सहारा बन सकती है। इसमें सिर्फ शब्द नहीं होते, बल्कि वो जज़्बा होता है जो इंसान को हार से जीत की तरफ ले जाता है।

यह शायरी हमें सिखाती है कि चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादा मजबूत हो तो हर मुश्किल आसान हो सकती है। जब आप ऐसे शब्दों को पढ़ते हैं, तो मन में एक नई उम्मीद जागती है और खुद पर भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत हो जाता है।


Motivational Shayari 2 Line | जबरदस्त मोटिवेशनल शायरी

जो सिरफिरे होते हैं वहीं इतिहास गढ़ते हैं,
समझदार लोग तो सिर्फ उनके बारे में पढ़ते हैं।

✦ ✦ ✦

खेल ताश का हो या जिंदगी का
अपना इक्का तभी दिखाओ जब सामने बादशाह हो।

✦ ✦ ✦

नसीब जिनके ऊँचे और मस्त होते है,
इम्तेहान भी उनके जबरदस्त होते है।

✦ ✦ ✦

मंजिल मिले न मिले ये तो मुकद्दर की बात है,
हम कोशिश भी न करे ये तो गलत बात है।

✦ ✦ ✦

सोचने से कहाँ मिलते है तमन्नाओ के शहर,
चलना भी जरुरी है मंजिल पाने के लिए।

✦ ✦ ✦


जो पानी से नहाएगा वो लिबास बदलेगा,
जो पसीने से नहाएगा वो इतिहास बदलेगा।

✦ ✦ ✦

मंजिल उन्ही को मिलती है, जिनक सपनो में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।

✦ ✦ ✦

मंजिल पाना तो बहुत दूर की बात है,
गुरुर में रहोगे तो रास्ते भी न देख पाओगे।

✦ ✦ ✦

बुरा वक्त एक ऐसी तिजोरी है,
जहां से सफलता के हथियार मिलते है।

✦ ✦ ✦

शक्ति अपने शब्दों में रखो, अपनी आवाज में नहीं क्योंकि,
फसल बारिश से अच्छी होती है बाढ़ से नहीं।

✦ ✦ ✦


हार और जीत आपकी सोच पर निर्भर करती है,
मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है।

✦ ✦ ✦

जिंदगी में कुछ ऐसे भी मंज़र हमने देखे है,
लम्हों ने खता की थी और सदियों ने सजा पाई।

✦ ✦ ✦

असफलता एक चुनोती है इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो।

✦ ✦ ✦

मंजिल तो मिल ही जाएगी भटकते ही सही,
गुमराह तो वो है जो घर से निकले ही नहीं।

✦ ✦ ✦

लग चुकी है तलब जीत की, अब खुद को आग में झोंक देंगे,
ठोकरें कहती हैं मारा जाएगा, हौसले कहते हैं देख लेंगे।

✦ ✦ ✦


असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो।

✦ ✦ ✦

सीढियां तो उन्हें मुबारक हो, जिन्हें सिर्फ छत तक ही जाना है,
मेरी मंजिल तो आसमान है दोस्तों, मुझे तो रास्ता खुद बनाना है।

✦ ✦ ✦

ना थके कभी पैर ना कभी हिम्मत हारी है,
हौसला है कुछ कर दिखाने का, इसलिए सफ़र अभी भी जारी है।

✦ ✦ ✦

न बनाओ अपने सफ़र को किसी किश्ती का मोहताज,
चलो इस शान से कि तूफ़ान भी रुक जाए।

✦ ✦ ✦

जीतेंगे हम ये वादा करो, कोशिश हमेशा ज्यादा करो,
किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे, मजबूत इतना इरादा करो।

✦ ✦ ✦


अगर पराजित होने के डर से खेलोगे हीं नहीं
तो न सीखने को मिलेगा और न जीतने को।

✦ ✦ ✦

ख्वाहिश क्यों न छोटी हो मगर
उसे पूरा करने के लिए दिल जिद्दी होना चाहिए।

✦ ✦ ✦

दिल लगाना है तो किताबो से लगाओ,
बेवफा भी निकली तो मुकद्दर बनाकर जाएगी।

✦ ✦ ✦

सपनों को पाने के लिए मेहनत और प्रयास,
अपने आखिर साँस तक कीजिए।

✦ ✦ ✦

हर दर्द सबक देता है और,
हर सबक इंसान को बदल देता है।

✦ ✦ ✦


चले चलिए कि चलना हीं दलील-ए-कामरानी है,
जो थक कर बैठ जाते हैं वो मंजिल पा नहीं सकते।

✦ ✦ ✦

अगर जिंदगी में कुछ पाना हो तो,
तरीके बदलो, इरादे नहीं।

✦ ✦ ✦

हिम्मत मत खोना अभी बहुत आगे जाना है,
जिन्होंने कहा था तेरे बस का नहीं है, उन्हें भी करके दिखाना है।

✦ ✦ ✦

बुरी बात यह है कि समय कम है,
और अच्छी बात यह है कि अभी भी समय है।

✦ ✦ ✦

भोला इंसान हमेशा धोखा खा जाता है,
क्योंकि वो गलत लोगो पर भरोसा कर लेता है।

✦ ✦ ✦


हीरे को परखना है तो अँधेरे का इंतज़ार करो,
धूप में तो काँच के टुकड़े भी चमकने लगते हैं।

✦ ✦ ✦

बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता दोस्तों,
कुदरत चिड़िया को खाना जरुर देती है मगर घोसले में नहीं।

✦ ✦ ✦

जब सोच में बीमारी लग जाए तो इंसान
होश में होकर भी बेहोश हीं रहता है।

✦ ✦ ✦

“खोल दे पंख मेरे” कहता है परिंदा, अभी और उड़ान बाकी है,
जमीं नहीं है मंजिल मेरी, अभी पूरा आसमान बाकी है।

✦ ✦ ✦

कितना भी पकड़ो फिसलता जरुर है,
ये वक्त है साहब बदलता जरुर है।

✦ ✦ ✦


जिंदगी में कठिनाइयाँ आएँ तो उदास न होना,
क्यूँकि कठिन रोल अच्छे एक्टर को हीं दिए जाते हैं।

✦ ✦ ✦

जिसका लक्ष्य बड़ा होता है,
उसके क़दमों में सारा जहाँ होता है।

✦ ✦ ✦

तेरे सपनों की मंजिल एक दिन तुझे मिले,
इसके लिए रोज तुझे मंजिल की तरफ भागना है।

✦ ✦ ✦

हजार बर्क गिरे, लाख आंधियाँ उठे,
वो फूल खिल के रहेंगे, जो खिलने वाले हैं।

✦ ✦ ✦

रख हौसला वो मंजर भी आएगा,
प्यासे के पास चलके समन्दर भी आएगा।

✦ ✦ ✦


यदि हार की कोई संभावना न हो,
तो जीत का कोई अर्थ नहीं है।

✦ ✦ ✦

हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है,
जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा।

✦ ✦ ✦

तू रख यकीन बस अपने इरादों पर,
तेरी हार तेरे हौसले से तो बड़ी नहीं।

✦ ✦ ✦

जो बाहर की सुनता है वह डर जाता है,
जो अंदर की सुनता है वह संवर जाता है।

✦ ✦ ✦

कभी कभी सफ़र ज्यादा
खुबसूरत होती है, मंजिल से।

✦ ✦ ✦


मजबूत होने में मजा हीं तब है,
जब सारी दुनिया कमजोर कर देने पर तुली हो।

✦ ✦ ✦

सपने सच होंगे पर इसके लिए,
पहले आपको सपने देखने होंगे।

✦ ✦ ✦

मंजिल क्या है रास्ता क्या है,
हौसला हो तो फासला क्या है।

✦ ✦ ✦

यदि आपमें शुरू करने के लिए साहस है,
तो आपमें सफल होने का भी साहस है।

✦ ✦ ✦

गुजर जाएगा ये दौर भी, ज़रा इत्मिनान तो रख,
जब ख़ुशी हीं ना ठहरी तो फिर गम की क्या औकात है।

✦ ✦ ✦


खुद से गिरे थे, खुद से उठेंगे,
अब न किसी का हाथ चाहिए न किसी का साथ।

✦ ✦ ✦

दर्द, गम, डर, जो भी है बस तेरे अंदर है,
खुद के बनाए पिंजरे से बाहर निकल, देख तू भी एक सिकन्दर है।

✦ ✦ ✦

वो दरिया हीं नहीं जिसमे नहीं है रवानी,
जब जोश हीं नहीं तो फिर किस काम की है जवानी।

✦ ✦ ✦

क्यूँ याद रखते हो उन बातों को,
जिनसे चोट पहुंचती है जज्बातों को।

✦ ✦ ✦

जितना इस दुनिया की सुनोगे उतना हीं
खुद की सुनने में तकलीफ महसूस करोगे।

✦ ✦ ✦


समय हर समय को बदल देता है,
बस समय को थोड़ा समय दीजिए।

✦ ✦ ✦

मीठे लोगों से मिलकर जान जाओगे कि,
कड़वे लोग अक्सर सच्चे हुआ करते हैं।

✦ ✦ ✦

जिंदगी बदलेगी थोड़ा इंतज़ार करो,
रुक क्यूँ गए, बार बार वार करो।

✦ ✦ ✦

इस जमाने में सहारा ढूँढने से अच्छा है,
कि तुम खुद को मजबूत बना लो।

✦ ✦ ✦

आपकी समस्या आपकी जिंदगी से बड़ी नहीं है,
इसलिए समस्या ख़त्म करने के लिए जिंदगी ख़त्म मत करो।

✦ ✦ ✦


सफलता की सबसे खास बात है कि,
वो मेहनत करने वाले पर फ़िदा हो जाती है।

✦ ✦ ✦

इंतज़ार मत करिए साहब,
क्योंकि सही समय कभी नहीं आता।

✦ ✦ ✦

हर चीज उठाई जा सकती है,
सिवाए गिरी हुई सोच के।

✦ ✦ ✦

हजारों ख्वाब टूटते हैं,
तब कहीं एक सुबह होती है।

✦ ✦ ✦

दुनिया की कोई परेशानी
आपके साहस से बड़ी नहीं है।

✦ ✦ ✦


क्यों डरें कि जिंदगी में क्या होगा,
कुछ नहीं होगा तो तजुर्बा होगा।

✦ ✦ ✦

जो फैसला करके चलते हैं,
वहीं अपने आप को बदलते हैं।

✦ ✦ ✦

सफलता का शोर कल मचेगा जरूर,
आज मेहनत कर ले थोड़ा मजबूर।

✦ ✦ ✦

जो सपनों के पीछे पागल सा चलता है,
वही एक दिन कामयाबी को पकड़ता है।

✦ ✦ ✦

रुकने का बहाना मत ढूंढ मेरे दोस्त,
सफल वही होता है जो चलता रहे रोज़।

✦ ✦ ✦


संघर्ष से जो नाता जोड़ लेता है,
सफलता उसे अपना बना लेती है।

✦ ✦ ✦

जो चुपचाप अपना काम करता है,
एक दिन वही नाम करता है।

✦ ✦ ✦

सफलता उन्हें ही मिलती है,
जो थककर भी रुकते नहीं।

✦ ✦ ✦

जो खुद से जीत गया एक बार,
उससे नहीं जीत सकता संसार।

✦ ✦ ✦

आज संघर्ष की आग में जल जा,
कल सफल बनकर निकल जा।

✦ ✦ ✦


थक जाना मंज़ूर है मगर रुकना नहीं,
हार जाना मंज़ूर है मगर झुकना नहीं।

✦ ✦ ✦

सपनों की कीमत वही जानता है,
जो रातों को भी मेहनत करता है।

✦ ✦ ✦

जो अपने हालात से लड़ जाता है,
वही इतिहास में जगह बनाता है।

✦ ✦ ✦

जो आज अकेला चलना सीख गया,
कल कारवां उसके पीछे चलेगा।

✦ ✦ ✦

मेहनत इतनी खामोशी से करो,
कि सफलता शोर मचा दे चारों ओर।

✦ ✦ ✦


इसे भी पढ़ें –