Love Shayari in Hindi | 175+ लव शायरी हिंदी में

love shayari in hindi

प्यार एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में पूरी तरह समझाना आसान नहीं होता, लेकिन जब यही एहसास शायरी के रूप में सामने आता है तो दिल को सीधे छू जाता है। आज के समय में love shayari in hindi लोगों के बीच अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक बहुत ही आसान और खूबसूरत तरीका बन चुकी है।

चाहे किसी को अपने दिल की बात बतानी हो, या फिर अपने जज़्बातों को सोशल मीडिया पर शेयर करना हो, शायरी हर जगह अपनी खास जगह बना चुकी है। सरल शब्दों में लिखी गई शायरी हर किसी के दिल तक आसानी से पहुंच जाती है और पढ़ने वाला खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस करता है।

अगर आप भी अपने प्यार को खास अंदाज़ में व्यक्त करना चाहते हैं, तो लव शायरी आपके लिए एक बेहतरीन जरिया हो सकती है। इसमें न सिर्फ प्यार की मिठास होती है, बल्कि उसमें छुपे जज़्बात और एहसास रिश्तों को और भी गहरा बना देते हैं।

लव शायरी की खास बात यह है कि यह सीधे दिल से निकलती है और बिना किसी जटिल भाषा के सामने वाले के दिल तक पहुंच जाती है। यही वजह है कि आज हर उम्र के लोग शायरी के जरिए अपने प्यार को व्यक्त करना पसंद करते हैं और इसे अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना चुके हैं।


Heart Touching Love Shayari in Hindi

love shayari in hindi

जानते हो किसे कहते हैं जन्नत में घूमना,
तुझे बाँहों में भर कर तेरे माथे को चूमना।

✦ ✦ ✦

हम दोनों को हम जैसे बहुत मिलेंगे,
बस हम दोनों को हम दोनों नहीं मिलेंगे।

✦ ✦ ✦

माना कि दूर, बहुत दूर हो तुम हमसे,
पर तुम्हारे जितना दिल के करीब और कोई नहीं।

✦ ✦ ✦

बारिश तेरे जैसी, मिट्टी मेरे जैसी,
तू बरसती रहे, मैं महकता रहूँ।

✦ ✦ ✦

औरों की तरह हम नहीं लिखते हैं डायरियाँ,
बस याद तुम्हारी आती है और बन जाती है शायरियाँ।

✦ ✦ ✦

दर्द की शाम हो या सुख का सवेरा हो,
सब कुछ स्वीकार है अगर साथ तेरा हो।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

दिल में छिपे हैं अब जज्बात क्या कहें,
खुद हीं समझ जाइए अब हर बात क्या कहें।

✦ ✦ ✦

हर फिजा में तेरा ही रंग है,
तू दूर रह कर भी हर पल मेरे संग है।

✦ ✦ ✦

जो मैं रुठ जाऊँ, तो तुम मना लेना,
कुछ न कहना, बस सीने से लगा लेना।

✦ ✦ ✦

तुम्हारा होना ही मेरे लिए सबसे खूबसूरत एहसास है,
तुम पास होते हो तो लगता है कि सारी दुनिया मेरे पास है।

✦ ✦ ✦

मोहब्बत का शौक ही किसे था मेरी जान,
तुम पास आते गए और मोहब्बत होती गई।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

न चाँद की चाहत, न सितारों की फरमाइश,
हर जन्म में तुम मिलो, बस यहीं मेरी ख्वाहिश।

✦ ✦ ✦

ख्वाहिश इतनी है कि, कुछ ऐसा मेरा नसीब हो,
वक्त चाहे जैसा भी हो, बस तुम मेरे करीब हो।

✦ ✦ ✦

तू ही मेरा प्यार है, तू ही मेरी बन्दगी,
तू ही मेरा ख्वाब है, तू ही मेरी जिन्दगी।

✦ ✦ ✦

तेरी यादों का एहसास बहुत खास है,
दूर रहकर भी तू हर पल मेरे पास है।

✦ ✦ ✦

नहीं आता मुझे तुमसे दूर रहकर सुकून से रहना,
हर पल तुम्हें देखने की ख्वाहिश है मेरी।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

प्यार वो नहीं जो तुझे मेरा कर दे,
प्यार वो है जो तुझे किसी और का न होने दे।

✦ ✦ ✦

बात तो मिलने की हुई थी,
तुम तो घुल गए मुझमें।

✦ ✦ ✦

तेरे एहसास की खुशबू रग-रग में समाई है,
अब तू ही बता, क्या इसकी कोई दवाई है।

✦ ✦ ✦

साँसों के टूटने तक निभाते रहेंगे जिम्मेदारी अपनी,
हम अपने प्यार में वफादार बहुत हैं।

✦ ✦ ✦

कुछ तो अच्छा लिखा है मेरे हाथों की इन लकीरों में,
यूँ ही नहीं जिंदगी ने मुझे तुमसे मिलाया है।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

कोई पूछे तो भी तेरे किस्से बयाँ नहीं करते,
हम अपने दिल की बातें यहाँ-वहाँ नहीं करते।

✦ ✦ ✦

इस तरह हम सुकून को महफूज कर लेते हैं,
जब भी तन्हा होते हैं, तुम्हें महसूस कर लेते हैं।

✦ ✦ ✦

किसी भी वसीयत में दस्तखत नहीं किए मैंने,
फिर भी जिंदगी उसके नाम है।

✦ ✦ ✦

दो चीजें मुझे अक्सर याद आती है,
एक तेरी आहट और दूसरी तेरी मुस्कुराहट।

✦ ✦ ✦

एक तेरी ख्वाहिश है बस,
कायनात किस ने मांगी है।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

हम दोनों को हम जैसे बहुत मिलेंगे,
बस हम दोनों को हम दोनों नहीं मिलेंगे।

✦ ✦ ✦

तुमको लिख पाना कहाँ मुमकिन है,
इतने खूबसूरत तो अल्फाज भी नहीं है मेरे पास।

✦ ✦ ✦

जब ठिकाना ही तुम हो,
तो खुशियाँ दुनिया भर में कहाँ ढूंढें।

✦ ✦ ✦

सामने बैठे रहो, दिल को करार आयेगा,
जितना देखेंगे तुम्हें, उतना ही प्यार आयेगा।

✦ ✦ ✦

तेरे प्यार में मैंने एक बात सीखी है,
तेरे साथ के बगैर ये दुनिया फीकी है।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

कभी पढ़ो तो सही मेरी आँखों को,
यहाँ दरिया बहता है तेरे प्यार का।

✦ ✦ ✦

कितना चाहता हूँ तुम्हें, ये कभी कह नहीं पाता,
बस इतना जानता हूँ कि तेरे बिना रह नहीं पाता।

✦ ✦ ✦

नहीं आता तेरे प्यार को छिपाना मुझे,
तेरी खुशबू मेरी हर शायरी में बसा करती है।

✦ ✦ ✦

तुम्हारी याद का आना भी कमाल होता है,
कभी आकर देखना क्या हाल होता है।

✦ ✦ ✦

दिल का तो अब बस, यही एक काम है,
तुम्हें देखकर कहता है, हाँ अब मुझे आराम है।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

प्यार न हुआ कोहरा हो जैसे,
तुम्हारे सिवा कुछ दिखता हीं नहीं।

✦ ✦ ✦

शिकायत होगी तो खुद से ही होगी,
तुमसे तो मुझे हमेशा प्यार ही होगा।

✦ ✦ ✦

न तुमसे नजर मिली, न ही दीदार हुआ,
बस दिल से दिल मिला, और प्यार बेशुमार हुआ।

✦ ✦ ✦

दिल भी न जाने किस तरह से ठगता चला गया,
कोई अच्छा लगा, और बस लगता चला गया।

✦ ✦ ✦

आते हैं तुमको सारे जादू कमाल के,
ले गए हो मुझको मुझ ही में से निकाल के।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

मुझसे मत पूछा कर ठिकाना मेरा,
तुझमें हीं लापता हूँ कहीं।

✦ ✦ ✦

प्यार है जो मुझसे, तो खुलकर बताइये,
संकोच न कीजिए, मुझ पर पूरा हक जताइये।

✦ ✦ ✦

जी चाहे दुनिया की हर एक फिक्र भुलाकर,
दिल की बातें सुनाऊँ तुझे मैं अपने पास बिठाकर।

✦ ✦ ✦

पता है सुकून क्या है,
तुमको एक झलक देखना।

✦ ✦ ✦

कैसे असर करेगी दवा हकीमों की,
जब सारी तकलीफों का इलाज सिर्फ तुम हो।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

बदलेंगे नहीं जज्बात मेरे तारीखों की तरह,
तुम्हें प्यार करने की ख्वाहिश उम्र भर रहेगी।

✦ ✦ ✦

तुम नजरअंदाज करके थक जाओगे,
हम नजर में बसाकर इंतजार करेंगे।

✦ ✦ ✦

वो मुझसे मेरी पसंद के बारे में पूछती है,
कैसी पागल है, खुद अपने बारे में पूछती है।

✦ ✦ ✦

दूर रहकर भी तुम्हारी हर खबर रखते हैं,
हम पास तुम्हें कुछ इस कदर रखते हैं।

✦ ✦ ✦

नशा था तेरे प्यार का जिसमें हम खो गए,
हमें पता भी न चला कब हम तेरे हो गए।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

ताबीज जैसे हो तुम तो,
गले लगाते हीं सुकून आ जाता है।

✦ ✦ ✦

अल्फाज तो जमाने के लिये है,
तुम्हें तो हम अपने दिल की धडकनें सुनाएँगे।

✦ ✦ ✦

खुद को तुझसे जोड़ लिया है,
बाकी सब तुझ पर छोड़ दिया है।

✦ ✦ ✦

बेहतर नहीं, बेहतरीन हो तुम,
मेरे दिल के बहुत करीब हो तुम।

✦ ✦ ✦

बहुत खूबसूरत है मेरे ख्यालों की दुनिया,
तुझसे ही शुरू और तुझ पर ही खत्म।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

तुम्हें शब्दों में लिखना आसान नहीं,
तुम मेरा हिस्सा हो, दास्तान नहीं।

✦ ✦ ✦

तेरी मुस्कुराहटों पर हम अपनी साँसें भी वार जाएँ,
तू जो संग चले हमारे, हम ये दुनिया भी हार जाएँ।

✦ ✦ ✦

निगाहों से तुम्हारे दिल पर पैगाम लिख दूँ,
तुम कहो तो अपनी रूह तुम्हारे नाम लिख दूँ।

✦ ✦ ✦

थोडा मैं, थोड़ी तुम, और बेपनाह प्यार,
इतना काफी है जीने के लिए।

✦ ✦ ✦

करना क्या है, बस तुम्हें ही चाहना है,
तुम मिलो तब भी, तुम न मिलो तब भी।

✦ ✦ ✦

love shayari in hindi

आज दिल कर रहा है ज़िद तुझसे मिलने की,
अगर फुर्सत मिले तो ख्वाबों में आ जाना।

✦ ✦ ✦

दिल से तुम्हारा ख्याल जाता नहीं,
तुम्हारे सिवा कोई और याद आता नहीं।

✦ ✦ ✦

नहीं है हाथों में हाथ, फिर भी एक आस रहने दो,
जरूर मिलेंगे कभी, दिल में ये एहसास रहने दो।

✦ ✦ ✦

कितना खूबसूरत है तुम्हारा और मेरा रिश्ता,
न तुमने कभी बांधा, न मैंने कभी छोड़ा।

✦ ✦ ✦

मुझे तो तुम आँखों से कह दिया करो,
ये होंठों की ज़बान तो दुनिया के लिए है।

love shayari in hindi

वो जब तक मेरे पास बैठे रहे,
मुझे साँस लेना भी याद नहीं रहा।

✦ ✦ ✦

मेरी रूह की तलब हो तुम,
कैसे कहूं सबसे अलग हो तुम।

✦ ✦ ✦

हमने देखा था शौक-ऐ-नजर की खातिर,
ये न सोचा था के तुम दिल मैं उतर जाओगे।

✦ ✦ ✦

मुझे खींच ही लेती है हर बार उसकी मोहब्बत,
वरना बहुत बार मिला हूँ आखिरी बार उससे।

✦ ✦ ✦

आईने में वो देख रहे थे बहार-ए-हुस्न,
आया मेरा ख़याल तो शर्मा के रह गए।


इसे भी पढ़ें –

Leave a Comment