अगर आप Love Shayari in Hindi पढ़ना पसंद करते हैं, तो यहाँ आपको प्यार, मोहब्बत और रोमांटिक एहसासों से जुड़ी खूबसूरत शायरियाँ मिलेंगी। कभी किसी की एक मुस्कान दिल को छू जाती है, तो कभी किसी खास इंसान की याद चेहरे पर खुशी ले आती है। ऐसे ही प्यारे जज़्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए यहाँ Romantic Love Shayari, True Love Shayari और प्यार भरी शायरियों का संग्रह है, जिन्हें आप अपने दिल की बात कहने या किसी खास के सामने अपने प्यार का इजहार करने के लिए पढ़ सकते हैं।
अगर आप अपने पार्टनर के लिए Heart Touching Love Shayari या कम शब्दों में अपनी भावनाएँ जाहिर करने के लिए 2 Line Love Shayari ढूँढ़ रहे हैं, तो यहाँ आपको कई खूबसूरत विकल्प मिलेंगे। अपनी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या किसी खास इंसान के साथ साझा करने के लिए प्यार भरी शायरी चुनें और उसे WhatsApp Status, Instagram Caption या एक प्यारे से मैसेज के रूप में इस्तेमाल करें।
Love Shayari in Hindi

जानते हो किसे कहते हैं जन्नत में घूमना,
तुझे बाँहों में भर कर तेरे माथे को चूमना।
✦ ✦ ✦

दिल में छिपे हैं अब जज्बात क्या कहें,
खुद हीं समझ जाइए अब हर बात क्या कहें।
✦ ✦ ✦

न चाँद की चाहत, न सितारों की फरमाइश,
हर जन्म में तुम मिलो, बस यहीं मेरी ख्वाहिश।
✦ ✦ ✦

प्यार वो नहीं जो तुझे मेरा कर दे,
प्यार वो है जो तुझे किसी और का न होने दे।
✦ ✦ ✦

कोई पूछे तो भी तेरे किस्से बयाँ नहीं करते,
हम अपने दिल की बातें यहाँ-वहाँ नहीं करते।
✦ ✦ ✦

हम दोनों को हम जैसे बहुत मिलेंगे,
बस हम दोनों को हम दोनों नहीं मिलेंगे।
✦ ✦ ✦

कभी पढ़ो तो सही मेरी आँखों को,
यहाँ दरिया बहता है तेरे प्यार का।
✦ ✦ ✦

प्यार न हुआ कोहरा हो जैसे,
तुम्हारे सिवा कुछ दिखता हीं नहीं।
✦ ✦ ✦

मुझसे मत पूछा कर ठिकाना मेरा,
तुझमें हीं लापता हूँ कहीं।
✦ ✦ ✦

बदलेंगे नहीं जज्बात मेरे तारीखों की तरह,
तुम्हें प्यार करने की ख्वाहिश उम्र भर रहेगी।
✦ ✦ ✦

ताबीज जैसे हो तुम तो,
गले लगाते हीं सुकून आ जाता है।
✦ ✦ ✦

तुम्हें शब्दों में लिखना आसान नहीं,
तुम मेरा हिस्सा हो, दास्तान नहीं।
✦ ✦ ✦

आज दिल कर रहा है ज़िद तुझसे मिलने की,
अगर फुर्सत मिले तो ख्वाबों में आ जाना।
✦ ✦ ✦
वो जब तक मेरे पास बैठे रहे,
मुझे साँस लेना भी याद नहीं रहा।
✦ ✦ ✦
हम दोनों को हम जैसे बहुत मिलेंगे,
बस हम दोनों को हम दोनों नहीं मिलेंगे।
✦ ✦ ✦
माना कि दूर, बहुत दूर हो तुम हमसे,
पर तुम्हारे जितना दिल के करीब और कोई नहीं।
✦ ✦ ✦
बारिश तेरे जैसी, मिट्टी मेरे जैसी,
तू बरसती रहे, मैं महकता रहूँ।
✦ ✦ ✦
औरों की तरह हम नहीं लिखते हैं डायरियाँ,
बस याद तुम्हारी आती है और बन जाती है शायरियाँ।
✦ ✦ ✦
दर्द की शाम हो या सुख का सवेरा हो,
सब कुछ स्वीकार है अगर साथ तेरा हो।
✦ ✦ ✦
हर फिजा में तेरा ही रंग है,
तू दूर रह कर भी हर पल मेरे संग है।
✦ ✦ ✦
जो मैं रुठ जाऊँ, तो तुम मना लेना,
कुछ न कहना, बस सीने से लगा लेना।
✦ ✦ ✦
तुम्हारा होना ही मेरे लिए सबसे खूबसूरत एहसास है,
तुम पास होते हो तो लगता है कि सारी दुनिया मेरे पास है।
✦ ✦ ✦
मोहब्बत का शौक ही किसे था मेरी जान,
तुम पास आते गए और मोहब्बत होती गई।
✦ ✦ ✦
ख्वाहिश इतनी है कि, कुछ ऐसा मेरा नसीब हो,
वक्त चाहे जैसा भी हो, बस तुम मेरे करीब हो।
✦ ✦ ✦
तू ही मेरा प्यार है, तू ही मेरी बन्दगी,
तू ही मेरा ख्वाब है, तू ही मेरी जिन्दगी।
✦ ✦ ✦
तेरी यादों का एहसास बहुत खास है,
दूर रहकर भी तू हर पल मेरे पास है।
✦ ✦ ✦
नहीं आता मुझे तुमसे दूर रहकर सुकून से रहना,
हर पल तुम्हें देखने की ख्वाहिश है मेरी।
✦ ✦ ✦
बात तो मिलने की हुई थी,
तुम तो घुल गए मुझमें।
✦ ✦ ✦
तेरे एहसास की खुशबू रग-रग में समाई है,
अब तू ही बता, क्या इसकी कोई दवाई है।
✦ ✦ ✦
साँसों के टूटने तक निभाते रहेंगे जिम्मेदारी अपनी,
हम अपने प्यार में वफादार बहुत हैं।
✦ ✦ ✦
कुछ तो अच्छा लिखा है मेरे हाथों की इन लकीरों में,
यूँ ही नहीं जिंदगी ने मुझे तुमसे मिलाया है।
✦ ✦ ✦
इस तरह हम सुकून को महफूज कर लेते हैं,
जब भी तन्हा होते हैं, तुम्हें महसूस कर लेते हैं।
✦ ✦ ✦
किसी भी वसीयत में दस्तखत नहीं किए मैंने,
फिर भी जिंदगी उसके नाम है।
✦ ✦ ✦
दो चीजें मुझे अक्सर याद आती है,
एक तेरी आहट और दूसरी तेरी मुस्कुराहट।
✦ ✦ ✦
एक तेरी ख्वाहिश है बस,
कायनात किस ने मांगी है।
✦ ✦ ✦
तुमको लिख पाना कहाँ मुमकिन है,
इतने खूबसूरत तो अल्फाज भी नहीं है मेरे पास।
✦ ✦ ✦
जब ठिकाना ही तुम हो,
तो खुशियाँ दुनिया भर में कहाँ ढूंढें।
✦ ✦ ✦
सामने बैठे रहो, दिल को करार आयेगा,
जितना देखेंगे तुम्हें, उतना ही प्यार आयेगा।
✦ ✦ ✦
तेरे प्यार में मैंने एक बात सीखी है,
तेरे साथ के बगैर ये दुनिया फीकी है।
✦ ✦ ✦
कितना चाहता हूँ तुम्हें, ये कभी कह नहीं पाता,
बस इतना जानता हूँ कि तेरे बिना रह नहीं पाता।
✦ ✦ ✦
नहीं आता तेरे प्यार को छिपाना मुझे,
तेरी खुशबू मेरी हर शायरी में बसा करती है।
✦ ✦ ✦
तुम्हारी याद का आना भी कमाल होता है,
कभी आकर देखना क्या हाल होता है।
✦ ✦ ✦
दिल का तो अब बस, यही एक काम है,
तुम्हें देखकर कहता है, हाँ अब मुझे आराम है।
✦ ✦ ✦
शिकायत होगी तो खुद से ही होगी,
तुमसे तो मुझे हमेशा प्यार ही होगा।
✦ ✦ ✦
न तुमसे नजर मिली, न ही दीदार हुआ,
बस दिल से दिल मिला, और प्यार बेशुमार हुआ।
✦ ✦ ✦
दिल भी न जाने किस तरह से ठगता चला गया,
कोई अच्छा लगा, और बस लगता चला गया।
✦ ✦ ✦
आते हैं तुमको सारे जादू कमाल के,
ले गए हो मुझको मुझ ही में से निकाल के।
✦ ✦ ✦
प्यार है जो मुझसे, तो खुलकर बताइये,
संकोच न कीजिए, मुझ पर पूरा हक जताइये।
✦ ✦ ✦
जी चाहे दुनिया की हर एक फिक्र भुलाकर,
दिल की बातें सुनाऊँ तुझे मैं अपने पास बिठाकर।
✦ ✦ ✦
पता है सुकून क्या है,
तुमको एक झलक देखना।
✦ ✦ ✦
कैसे असर करेगी दवा हकीमों की,
जब सारी तकलीफों का इलाज सिर्फ तुम हो।
✦ ✦ ✦
तुम नजरअंदाज करके थक जाओगे,
हम नजर में बसाकर इंतजार करेंगे।
✦ ✦ ✦
वो मुझसे मेरी पसंद के बारे में पूछती है,
कैसी पागल है, खुद अपने बारे में पूछती है।
✦ ✦ ✦
दूर रहकर भी तुम्हारी हर खबर रखते हैं,
हम पास तुम्हें कुछ इस कदर रखते हैं।
✦ ✦ ✦
नशा था तेरे प्यार का जिसमें हम खो गए,
हमें पता भी न चला कब हम तेरे हो गए।
✦ ✦ ✦
अल्फाज तो जमाने के लिये है,
तुम्हें तो हम अपने दिल की धडकनें सुनाएँगे।
✦ ✦ ✦
खुद को तुझसे जोड़ लिया है,
बाकी सब तुझ पर छोड़ दिया है।
✦ ✦ ✦
बेहतर नहीं, बेहतरीन हो तुम,
मेरे दिल के बहुत करीब हो तुम।
✦ ✦ ✦
बहुत खूबसूरत है मेरे ख्यालों की दुनिया,
तुझसे ही शुरू और तुझ पर ही खत्म।
✦ ✦ ✦
तेरी मुस्कुराहटों पर हम अपनी साँसें भी वार जाएँ,
तू जो संग चले हमारे, हम ये दुनिया भी हार जाएँ।
✦ ✦ ✦
निगाहों से तुम्हारे दिल पर पैगाम लिख दूँ,
तुम कहो तो अपनी रूह तुम्हारे नाम लिख दूँ।
✦ ✦ ✦
थोडा मैं, थोड़ी तुम, और बेपनाह प्यार,
इतना काफी है जीने के लिए।
✦ ✦ ✦
करना क्या है, बस तुम्हें ही चाहना है,
तुम मिलो तब भी, तुम न मिलो तब भी।
✦ ✦ ✦
दिल से तुम्हारा ख्याल जाता नहीं,
तुम्हारे सिवा कोई और याद आता नहीं।
✦ ✦ ✦
नहीं है हाथों में हाथ, फिर भी एक आस रहने दो,
जरूर मिलेंगे कभी, दिल में ये एहसास रहने दो।
✦ ✦ ✦
कितना खूबसूरत है तुम्हारा और मेरा रिश्ता,
न तुमने कभी बांधा, न मैंने कभी छोड़ा।
✦ ✦ ✦
मुझे तो तुम आँखों से कह दिया करो,
ये होंठों की ज़बान तो दुनिया के लिए है।
✦ ✦ ✦
मेरी रूह की तलब हो तुम,
कैसे कहूं सबसे अलग हो तुम।
✦ ✦ ✦
हमने देखा था शौक-ऐ-नजर की खातिर,
ये न सोचा था के तुम दिल मैं उतर जाओगे।
✦ ✦ ✦
मुझे खींच ही लेती है हर बार उसकी मोहब्बत,
वरना बहुत बार मिला हूँ आखिरी बार उससे।
✦ ✦ ✦
आईने में वो देख रहे थे बहार-ए-हुस्न,
आया मेरा ख़याल तो शर्मा के रह गए।
इसे भी पढ़ें –
- दर्द, तन्हाई और यादों से भरी शायरी | Sad Shayari in Hindi
- सुबह को खास बनाने वाली शायरी | Good Morning Shayari in Hindi
- 100+ Education Shayari in Hindi | शिक्षा मोटिवेशनल शायरी
- 150+ जुनून मोटिवेशनल शायरी | Motivational Shayari in Hindi
- 125+ Attitude Shayari in Hindi | जबरदस्त एटीट्यूड शायरी
- 135+ Happy Birthday Shayari in Hindi | जन्मदिन शायरी
- हर हर महादेव वाली दमदार शायरी | Mahadev Shayari in Hindi